{"_id":"68bb2013b8438f704907ab4f","slug":"ab-cable-will-stop-electricity-theft-in-the-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-128904-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में बिजली चोरी रोकेंगे एबी केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में बिजली चोरी रोकेंगे एबी केबल
Fri, 05 Sep 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में एबी केबल (एरियल केबल) लगाने की कवायद की जा रही है। इससे विद्युत चोरी की रोकथाम के साथ ही अन्य विद्युत संबंधित चीजें बेहतर होंगी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि जिले में एबी केबल लगाने के कार्य की शुरुआत की जा चुकी है। अब तक करीब 10 फीसदी कार्य हो चुका है। 20 करोड़ की लागत से लगने वाले इन केबल को इस साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के रीठा, पाटी, बाराकोट, चल्थी, चंपावत, लोहाघाट आदि क्षेत्रों में एबी केबल को लगाया जा रहा है। इससे बिजली चाेरी की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ही पेड़ आदि गिरने से बिजली के तार आसानी से नहीं टूटेंगे।
क्या हैं एबी केबल
एरियल बंच केबल या एबी केबल एक प्रकार का ओवरहेड केबल होता है। इसमें कई इंसुलेटेड कंडक्टर एक साथ गुच्छे (बंडल) के रूप में होते हैं। यह एक नंगे मैसेंजर वायर पर बंधे होते हैं जो अर्थिंग और केबल का भार उठाता है।