{"_id":"60edd6e28ebc3ef6f43bfa88","slug":"aapada-in-banabasa-tanakpur-news-hld4310697162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक हेमेश ने छीनीगोठ में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक हेमेश ने छीनीगोठ में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। दो दिन पूर्व क्षेत्र में आई बाढ़ से हुए नुकसान एवं भविष्य में बाढ़ से बचाव की रोकथाम के लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पता किया। लोगों ने बाढ़ और जलभराव की समस्या का स्थायी निदान करवाने की मांग की।
विधायक गहतोड़ी ने मंगलवार को पचपकरिया, बमनपुरी, स्टांगफार्म, देशीफार्म आदि जगहों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने हुड्डीनदी से चुगान कराने, देवीपुरा, पचपकरिया में जगबूड़ा किनारे चेकडैम बनाने, एनएच किनारे के सभी नालों को खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने एसडीएम से सभी नाले खुलवाने के निर्देश दिए।
विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री दीपक रजवार, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत, गुदमी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसवंत बसेड़ा, हरीश भट्ट, सुनीता मुरारी आदि रहे।
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों को नहीं मिल रही सहायता : माहरा
चंपावत। पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने राज्य सरकार पर भारी बारिश के कारण प्राकृतिक मार झेल रहे लोगों तक राहत सहायता पहुंचाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
उन्होंने जिले के टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून की शुरुआत में ही प्राकृतिक प्रकोप शुरू हो गए हैं।
इस बीच टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ है। सैलानीगोठ, बनबसा, मनिहारगोठ, पीलीभीत चुंगी से लेकर बनबसा तक क्षति हुई है। इसके बावजूद पीड़ितों को मदद नहीं मिल सकी है।
जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों घरों के आंगन ध्वस्त होने, मकानों में दरार आने के साथ कई आवासीय भवन ध्वस्त हुए, लेकिन आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पुराने मानकों के अनुसार नाकाफी राहत राशि दी गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मानकों में व्यापक संशोधन कर टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच मुख्य राजमार्ग पर संवेदनशील स्थानों में यात्रियों की जान-माल की रक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
जल निकासी के लिए सड़क पर बनेगा कॉजवे
बनबसा (चंपावत)। बरसात में ग्राम बमनपुरी में पेट्रोल पंप की पीछे पानी निकासी न होने से गांव में बाढ़ का खतरा बना है। इसके लिए सोमवार शाम हुई ग्रामीणों की बैठक में जल निकासी के लिए शहीद दुर्गा दत्त संपर्क मार्ग पर रपटा (कॉजवे) बनाने का निर्णय लिया गया।
ग्राम प्रधान भावना नेगी की अध्यक्षता में भूमिया मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से बमनपुरी गांव में बाढ़ आ जाती है। जल निकासी न होने के कारण 11 जुलाई को भी गांव में बाढ़ आ गई थी। इसके लिए कॉजवे निर्माण को ही समस्या का समाधान बताया गया।
तय किया गया कि इस फैसले का विरोध करने वाले ग्रामीण का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दयाकिशन जोशी, गिरीश जोशी, दिनेश भट्ट, मनोहर सिंह खड़ायत, जगदीश पाठक, रमेश जोशी, गोविंद शर्मा आदि रहे।
पूर्व विधायक हेमेश ने छीनीगोठ में देखी बाढ़ से हुई क्षति
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने मंगलवार को छीनीगोठ ग्राम पंचायत में हुड्डी नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बाढ़ से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। कई ग्रामीणों के झाले और गोशाला टूटी हैं। घरों के अंदर तक पानी घुसने से घरेलू सामान को काफी नुकसान पहुंचा है।
पूर्व विधायक ने प्रशासन से सभी प्रभावित परिवारों को समान रूप से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह, हरीश कांडपाल, भैरव दत्त जोशी, इंद्रदेव विश्वकर्मा, गोविंद पांडे, पूर्व प्रधान दिलीप राम, सौरभ गिरी आदि थे।
जिला पंचायत सदस्य ने सीएम से मांगी बाढ़ सुरक्षा
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत सदस्य किरन देवी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में शारदा और हुड्डी नदी की बाढ़ से होने वाली तबाही से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है।
भाजपा नेत्री किरन ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने जल्द कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया है।