फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AAP's doors closed for potential candidates

संभावित दावेदारों के लिए ‘आप’ के दरवाजे बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
AAP's doors closed for potential candidates
चंपावत। पहली बार उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने लोहाघाट सीट से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश बिष्ट और चंपावत सीट से एडवोकेट मदन सिंह महर पार्टी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसी के साथ मुख्य दलों के नेताओं को टिकट नहीं मिलने की सूरत में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने की संभावना पर भी विराम लग गया है। दोनों सीटों पर दो दलों के तीन नेता टिकट नहीं मिलने पर आप से भी संभावना टटोल रहे थे।
विज्ञापन

राज्य गठन के बाद से अब तक चंपावत जिले में दोनों सीटों पर सिर्फ एक बार को छोड़कर भाजपा और कांग्रेस में सीधी भिड़ंत रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में तो सपा, बसपा, उक्रांद जैसे दलों को नोटा से भी कम वोट मिले लेकिन आम आदमी पार्टी के पदार्पण के बाद स्थिति बदली है। संगठन में कम धार होने के बावजूद पार्टी दिल्ली सरकार के केजरीवाल मॉडल से मतदाताओं को लुभाकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की जुगत में है। पार्टी के नेताओं ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं की बेहतरी जैसे तमाम बुनियादी मसलों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन

चंपावत सीट के प्रत्याशी मदन सिंह महर का प्रोफाइल
:- 2012 में बसपा से चुनाव लड़ भाजपा को तीसरे स्थान पर धकेलने वाले मदन सिंह महर ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी।
:- भाजपा छोड़ने के बाद आठ अक्तूबर 2021 को वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
:- शिक्षाविद मदन सिंह महर की पहाड़ के साथ मैदान में भी सियासी जमीन।
लोहाघाट सीट के प्रत्याशी राजेश बिष्ट का प्रोफाइल
:- दिल्ली ईकोनोमिक को-आपरेटिव अर्बन थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी के सीईओ।
:- सहकारी समिति में 15 साल का अनुभव।
:- आप की स्थापना से ही पार्टी से जुड़े हैं।
:- सौम्य छवि, अच्छा जन संपर्क और बेबाकी से मुद्दों को उठाने में महारथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed