फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   AAP party gave support to the movement of village head organization

आप पार्टी ने ग्राम प्रधान संगठन के आंदोलन को दिया समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
AAP party gave support to the movement of village head organization
लोहाघाट/चंपावत/पाटी। विभिन्न मांगों के लिए बाराकोट में धरने पर बैठे ग्राम प्रधान संगठन को आम आदमी पार्टी (आप) ने समर्थन दिया है। उन्होंने प्रधानों की मांगों को न्यायोचित बताकर सरकार से मांगें जल्द पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन

आप के प्रमुख कार्यकर्ता राजेश बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाराकोट जाकर ग्राम प्रधान संगठन के धरने को समर्थन दिया। राजेश का कहना था कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की बुनियाद हैं। हर गांव, घर से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानों के आंदोलन में साथ हैै। इस मौके पर आप के जीवन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, विक्रम कठायत, भास्कर बिष्ट, संजय बिष्ट, विपिन बहुगुणा, तरुन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं पाटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने ग्राम पंचायत की उपेक्षा पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान संगठन के कोषाध्यक्ष हेम शर्मा, जीवा देवी, सरस्वती देवी, गोकुल कोहली, वीर बहादुर, पुष्कर दत्त, दीपक जोशी, जगत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed