{"_id":"61253ee28ebc3e79f17d9ab6","slug":"a-young-man-found-hanging-in-a-suspicious-condition-in-manihargoth-tanakpur-news-hld4356019159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनिहारगोठ में संदिधावस्था में फंदे पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनिहारगोठ में संदिधावस्था में फंदे पर लटका मिला युवक
विज्ञापन
मृ तक सारिक खान का फाइल फोटो।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शहर से लगे मनिहारगोठ में दो बच्चों का पिता घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। फिलहाल मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की कुछ समय से पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। माना जा रहा है कि गृह कलह के कारण मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठाया होगा है। बहरहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
मनिहारगोठ में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा सारिक खान (35) पुत्र साजिद खान मंगलवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। दोपहर के वक्त आसपास के लोगों ने कमरे की खिड़की से सारिक को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक सारिक और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इस कारण कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर मनिहारगोठ में ही अपनी बहन के घर में रह रही है। पुलिस ने गृह कलह के कारण ही आत्महत्या की आशंका जताई है।
बता दें कि मृतक के पिता स्व. साजिद जीआईसी सैलानीगोठ में प्रशासनिक अधिकारी थे, जिनका कुछ साल पहले सेवा में रहते निधन हो गया था और मां स्व. आमना खातून का भी जीजीआईसी टनकपुर में शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद निधन हो चुका है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलाव आठ साल का पुत्र व चार साल की पुत्री को छोड़ गया है।