फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A mess of dirt in Chandmari near the city

नगर से लगे चांदमारी में गंदगी का अंबार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
A mess of dirt in Chandmari near the city
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे पाटन पाटनी ग्राम पंचायत के चांदमारी क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है। सड़क किनारे फैली गंदगी से संक्रामक रोगों का अंदेशा है। इस गंदगी से लोगों को तो परेशानी हो ही रही है, वहीं देवदार के पेड़ों को भी नुकसान की आशंका है। नागरिकों ने तुरंत गंदगी हटवाने और नियमित सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र से लगे पाटन पाटनी ग्राम पंचायत के चांदमारी में जीआईसी और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के नजदीक सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं, लेकिन सरकारी विभागों से लेकर सामाजिक संगठन तक इसकी अनदेखी कर रहे हैं। इस मार्ग से राईकोट, पुलहिंडोला, चौमेल, रौसाल, दिगालीचौड़ आदि स्थानों के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का संचालन होता है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि चांदमारी क्षेत्र की नियमित सफाई कराने के लिए विकासखंड कार्यालय को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed