फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A leopard was tranquilized and caged.

Champawat News: एक तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में किया कैद

Sat, 13 Dec 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 13 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
A leopard was tranquilized and caged.
बाराकोट क्षेत्र में तेदुए को किया गया ट्रेंकुलाइज। स्रोत: ​विभाग
लोहाघाट (चंपावत)। वन विभाग की टीम ने बाराकोट के उध्यूनढुंगा के पास एक तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया है। विभाग ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया। वन विभाग बाराकोट क्षेत्र में एक महीने के भीतर दो तेंदुओं को पिंजरे में कैद करने में सफल रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र में तेंदुओं का खतरा कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बाराकोट क्षेत्र के उध्यूनढुंगा के पास शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया गया है। उसे रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया गया है। बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ वयस्क नर है और उसकी उम्र करीब छह साल है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने चार पिंजरे, 10 कैमरा ट्रैप, एक ड्रोन कैमरा की सहायता ली।
विज्ञापन

मालूम हो ग्राम पंचायत च्यूरानी के धरगड़ा तोक में नौ दिसंबर को शौच के लिए गए ग्रामीण देव सिंह अधिकारी को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने तेंदुए को पकड़ने पर वन विभाग और सहयोग कर रहे युवाओं का आभार जताया। इधर, ग्रामीणों ने रात में तेंदुए का ट्रैंकुलाइज कर पकड़े जाने पर टीम को मिठाई खिलाई।। तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने में वन विभाग के हिमांशु पांगती रहे। विभाग को जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, सूरज बिष्ट, विजय नाथ, रजत वर्मा, हिमांशु नाथ, अमित सिंह अधिकारी, शुभम बिष्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ओखलंज मिरतोली में तेंदुए की दस्तक से डर
लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक ओखलंज, मिरतोली में एक बार फिर से तेंदुए की दस्तक शुरू हो गई है। ग्राम प्रधान कविता कालाकोटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा ने बताया कि शुक्रवार रात को ओखलंज, मिरतोली गांव में तेंदुए की तेज गुर्राहट सुनाई दे रही थी। बताया कि शनिवार सुबह महिलाएं धारे में पानी लेने गईं थीं तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में दूसरे दिन भी काफी कम बच्चे स्कूलों में पहुंचे। अभिभावक श्याम सिंह राम सिंह दिनेश सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है।
दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा तेंदुआ
लोहाघाट। राजकीय पालिटेक्निक काॅलेज परिसर में पिछले कुछ दिनों से लगातार एक तेंदुआ दो शावकों के साथ सुबह-शाम दिखाई दे रहा है। तेंदुआ दिखने से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। तेंदुए से खतरे को देखते हुए काॅलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने महिला एवं पुरुष हॉस्टल के आसपास और पूरे कैंपस में अतिरिक्त लाइटें लगवाई हैं। साथ ही रात के समय हॉस्टल वार्डन और सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
----
ग्रामीण की दुधारू गाय को घायल किया
लोहाघाट। तेंदुए ने लोहाघाट बाराकोट मोटर मार्ग में छड़खोला के पास चमनपुर तोक में मुकेश राम पुत्र श्याम राम की दुधारू गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम प्रधान योगेश ओली, विनोद ओली, प्रकाश चंद्र, दिनेश चंद्र आदि ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इधर, बाराकोट की तड़ाग गांव में तेंदुआ दिखाई देने से फिर लोगों में दहशत बनी हुई है।

--
वर्जन
तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार वन विभाग की टीम गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही है। तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में चार पिंजरे, 10 कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही एक ड्रोन तेंदुए की निगरानी के लिए लगाए गए हैं। तेंदुआ पकड़ने के बाद भी क्षेत्र में गश्त जारी रहेगी। - आरके जोशी, रेंजर काली कुमाऊं बाराकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed