फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A fire broke out in the forest of Pathana

Champawat News: पठना के जंगल में धधकी आग, वनसंपदा को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the forest of Pathana
लोहाघाट में धधकते जंगल। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत टुनकांडे के राजस्व गांव पठना के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग, दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही पठना के जंगल में आग धधकनी शुरू हो गई थी। हवा के साथ आग ने जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल की आग गांव की ओर बढ़ते देख लोगों ने सूचना वन विभाग और दमकल टीम को दी। लोहाघाट से एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा के साथ पहुंची टीम आग बुझाने में जुटी। चार घंटे से अधिक समय की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से बांज, काफल, फल्यांठ आदि प्रजातियो के पेड़ पौधे आदि जल गए। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण थोड़ी सी चिंगारी से जंगलों में आग धधक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed