{"_id":"115-73209","slug":"Champawat-73209-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम में मुंडन अब 40 रुपए महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम में मुंडन अब 40 रुपए महंगा
Champawat
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर। पूर्णागिरी धाम में होली के बाद बालक का मुंडन करने के लिए 40 रुपए अधिक यानी 105 रुपए देने पड़ेंगे। अभी मुंडन कराने के लिए 75 रुपए देने पड़ते हैं। बढ़ोतरी कारण यह है कि धाम में बाल मुंडन का साल भर का ठेका इस बार 70 लाख रुपए से भी ज्यादा में छूटा है।
शुक्रवार को यहां की तहसील में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुंडन का ठेका नीलाम किया गया। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम जसवंत सिंह राठौर और मंदिर कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी की देखरेख में मेले की आयोजक संस्था जिला पंचायत ने बाल मुंडन ठेके की नीलामी की। सरकारी बोली 41 लाख से शुरू हुई, जो 70.20 लाख रुपए में विशन सिंह महर के नाम छूटी। दूसरी नंबर की बोली सतीश पाल ने 70.10 लाख रुपए थी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एसएस परगाई ने बताया कि ठेका 18 मार्च से एक साल के लिए दिया गया है। गत 40.11 लाख रुपए में आवंटित हुआ था। गत वर्ष की तुलना में इस बार ठेके से जिला पंचायत को 30.09 लाख रुपए अधिक आय हुई है। 18 मार्च से ही पूर्णागिरी मेले की शुरुआत होनी है। इस मौके पर कोतवाल नरेश चंद, जिला पंचायत के जेई नंदकिशोर उप्रेती, वरिष्ठ लिपिक द्वारिका प्रसाद पांडेय, विजय उप्रेती आदि मौजूद थे।
मुंडन से बढ़ती है बल, बुद्धि, आयु
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में हर साल हजारों बच्चों का मुंडन होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार मुंडन संस्कार करने से बच्चों की बुद्धि बढ़ती है। बल, आयु और तेज भी बढ़ता है। किसी धर्मस्थल में मुंडन कराने से देवस्थल के सूक्ष्म वातावरण का लाभ भी शिशु को मिलता है।
विज्ञापन
नदियों में विसर्जित कर दिए जाते हैं बाल
चंपावत। पंडित भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक यहां मुंडन कराने के बाद बालों को आटे के गोले में रखकर गंगा में विसर्जित करने की परंपरा थी। बाद में टुन्नास में मूर्ति में चढ़ाने लगे। टुन्नास से इन बालों को काली नदी में विसर्जित कर दिया जाता हैं, जबकि कुछ भक्त बालों को अपने साथ भी ले जाते हैं।
टनकपुर में मेले की तैयारी बैठक तीन को
टनकपुर। पूर्णागिरि मेले की तैयारी को लेकर तीन मार्च को जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों, पुजारियों और व्यापारियों की बैठक लेंगे। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम जेएस राठौर ने बताया कि बैठक में मेले की तैयारी की समीक्षा के साथ ही करने के साथ नए सुझावों और अन्य व्यवस्थाओं पर विचार किया जाएगा।