{"_id":"5c08027bbdec22415f3d9da5","slug":"91544028795-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर एवं बनबसा शहर में सरकारी भूमि और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।
बुधवार को एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने नगर निकाय प्रशासन एवं लोनिवि के अधिकारियों की बैठक लेकर अतिक्रमण चिन्हित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम गर्ब्याल ने राजस्व विभाग के साथ ही टनकपुर नगर पालिका, बनबसा नगर पंचायत प्रशासन एवं लोनिवि को शहर क्षेत्र और सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर सूची बनाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि एक सप्ताह में अतिक्रमण की सूची तैयार कर डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जानी है।
शासन की गाइड लाइन पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार पूनम पंत, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, ईओ जयवीर सिंह राठी, बनबसा ईओ नौनी राम, लोनिवि एई एपीएस बिष्ट, कानूनगो जोत राम एवं सभी पटवारी मौजूद थे।