फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   इस सत्र में तो डिग्री कॉलेज की उम्मीद को लग गया झटका

इस सत्र में तो डिग्री कॉलेज की उम्मीद को लग गया झटका

Sun, 11 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
इस सत्र में तो डिग्री कॉलेज की उम्मीद को लग गया झटका
सुरेंद्रराज लडवाल
विज्ञापन

पाटी (चंपावत)। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पाटी में महाविद्यालय स्थापित होने की संभावना अब न के बराबर रह गई है। घोषणा के चार माह बाद भी महाविद्यालय स्थापित करने का मामला जमीन से आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में पाटी में रहकर ही उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना संजोए 25 विद्यार्थियों को झटका लगा है। ये वे छात्र हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते पाटी से 28 किलोमीटर दूर देवीधुरा मेें रहकर पढ़ाई करने में समर्थ नहीं हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पांच अप्रैल को क्षेत्र के दौरे में पाटी में महाविद्यालय स्थापित करने का एलान किया था। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी उदय प्रताप मिश्र ने पाटी के बंद हो चुके प्राथमिक स्कूल में महाविद्यालय के संचालन की सहमति भी दे दी थी। वर्तमान शिक्षा सत्र के चार माह में यह योजना इससे आगे नहीं बढ़ सकी। अभी तक मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इसके चलते रौलामेल, झुड़ैली सहित आसपास के इलाकों के काफी छात्राएं इंटर से आगे की पढ़ाई की हसरत अधूरी रह गई। कमजोर माली हालत के चलते ये छात्राएं सबसे नजदीक 28 किमी दूर देवीधुरा कॉलेज में दाखिला लेने की स्थिति में भी नहीं है।
विज्ञापन


...........
पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर अभी किसी तरह का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देवीधुरा में नौ अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.एएस उनियाल, प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज, देवीधुरा।
.........
पाटी डिग्री कॉलेज को जल्द से जल्द विधिवत स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पाटी क्षेत्र के जिन छात्रों ने देवीधुरा, लोहाघाट या अन्य डिग्री कॉलेजों में दाखिला ले लिया है, उन्हें यहां स्थानांतरित करा दिया जाएगा।
पूरन सिंह फर्त्याल, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed