{"_id":"5b9fef51867a55013a6c4b4c","slug":"91537208145-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व स्थानीय तैराकों ने श्किशोर को शारदा में डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व स्थानीय तैराकों ने श्किशोर को शारदा में डूबने से बचाया
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में स्नान करते वक्त तेज बहाव की चपेट में आकर डूब रहे एक किशोर को जल पुलिस और स्थानीय तैराक युवकों ने डूबने से बचा लिया।
शारदा चुंगी निवासी केशव पांडेय (15) पुत्र रमेश चंद्र पांडेय सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे शारदा में नहा रहा था कि अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से वह डूबने लगा। मौके पर मौजूद युवकों के शोर मचाने पर स्नानघाट पर तैनात कांस्टेबल रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान, स्थानीय तैराक सूरज कुमार, भारत कुमार, कैलाश, सूर्या उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और किशोर को सुरक्षित बचा लिया। इस बीच सूचना पर किशोर के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने किशोर को बचाने वाले तैराक पुलिस कर्मी, स्थानीय तैराकों का आभार जताया।
शारदा नहर में डूबने से बचाया
बनबसा (चंपावत)। भगवान गणेश की मूर्ती के विसर्जन को गए व्यवसायी संजय अग्रवाल, भरत भंडारी, रोहित कुमार, सोनू शारदा नहर के तीव्र बहाव की चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद पुलिस तैराक विनोद सेमवाल, कां. दिनेश जोशी, गोपाल सिंह, अभिसूचना ईकाई के शैलेंद्र राणा, एलआईयू के हरीश कन्याल, एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, राधिका भंडारी के अलावा स्थानीय तैराकों ने डूब रहे व्यापारियों को सकुशल बचा लिया।