फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सुअरों और लावारिस जानवरों का प्रवेश रोकें

सुअरों और लावारिस जानवरों का प्रवेश रोकें

Thu, 16 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सुअरों और लावारिस जानवरों का प्रवेश रोकें
टनकपुर (चंपावत)। पालतू सुअरों और लावारिस जानवर शहर से सटे नायकगोठ गांव में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचीं गांव की महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन जानवरों का खेतों में प्रवेश रोकने को कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रेनू देवी के नेतृत्व में तहसील पहुंची महिलाओं का कहना है कि जब से लोनिवि ने हनुमानगढ़ी से पूर्णागिरि विहार तक सीसी मार्ग का निर्माण कराया है, इसके बाद से गांव में शहर के पालतू सुअरों एवं लावारिस जानवरों की आवक बढ़ गई है। जो रात के वक्त खेतों में घुसकर उनकी फसलों को तबाह कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सीसी रोड निर्माण के साथ ही गांव की तरफ दीवार का निर्माण भी कराया जाना था। एसडीएम ने समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में सरोज देवी, मनु, कौशल्या देवी, ऊषा देवी, पार्वती देवी, गंगा आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगली जानवरों से प्रगतिशील किसान परेशान
पिथौरागढ़। मोस्टामानू और छेड़ा क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बना है। जंगली जानवर फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने से प्रगतिशील किसान परेशान हैं। मोस्टामानू निवासी प्रगतिशील किसान एवं उद्यान पंडित पुरस्कार से सम्मानित इकबाल अहमद ने बताया कि मोस्टामानू, छेड़ा, गोरंग, स्यांला, ढुंगा, चंडाक आदि गांवों में सुअर, सेही, बंदर, लंगूर, खरगोश फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों ने काकू की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।


सुअर गडेरी को भी खोद कर खा जा रहे हैं। लंगूरों के झुंड ने उनके बगीचे में तैयार पांच क्विंटल से अधिक की नाशपाती बर्बाद कर दी। जंगली जानवरों के आतंक के कारण अधिकतर ग्रामीण खेतीबाड़ी छोड़ चुके हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जंगली जानवरों द्वारा पहुंचाई जा रही क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed