{"_id":"5b4ce67c4f1c1b4d748b527a","slug":"91531766396-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का नर्सिंग सहायक प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का नर्सिंग सहायक प्रशिक्षण शिविर शुरू
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं का नि:शुल्क नर्सिंग सहायक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। छह माह तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्थानों की 60 महिलाएं और किशोरियां हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि यह शिविर क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्दा लक्ष्मण लाल वर्मा की अध्यक्षता और शिवानी मेहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र प्रबंधक संतोष वर्मा ने बताया कि भविष्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए फील्ड इंजीनियरिंग प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर प्रियंका बाड्रा, पूजा बाल्मीकि, कार्यक्रम समन्वयक कमल ओली ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, कुलदीप देव, गोविंद वर्मा, दीपक ओली, रवि देव, योगराज वर्मा, जगदीश देव, बलवंत देव आदि मौजूद थे।