फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दृष्टिकोण संस्था की जांच पूरी, सीडीओ सोमवार को सौंपेंगे रिपोर्ट

दृष्टिकोण संस्था की जांच पूरी, सीडीओ सोमवार को सौंपेंगे रिपोर्ट

Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दृष्टिकोण संस्था की जांच पूरी, सीडीओ सोमवार को सौंपेंगे रिपोर्ट
चंपावत। जिला मुख्यालय के दुधपोखरा में एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से सरकारी भूमि हड़पने और 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन


सीडीओ एसएस बिष्ट सोमवार को यह रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। इसके साथ ही दृष्टिकोण संस्था से वसूली के लिए चार सदस्यीय टीम भी गठित कर ली है।

बता दें कि चंपावत में दृष्टिकोण संस्था पर युवाओं को रोजगार से जोड़ने के नाम पर सरकार से 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके अलावा संस्था पर दुधपोखरा में 26 नाली सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप भी लगा है।

कुछ दिन पहले डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने इसकी जांच सीडीओ को सौंपी थी। अब प्रशासन ने संस्था से वसूली के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक अकाउंटेंट अधिकारी, अकाउंटेंट और जिला पर्यटन अधिकारी का एक पैनल भी गठित कर दिया है। सीडीओ ने बताया कि उन्होंने जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन


सोमवार को वह रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। इसके अलावा संस्था से सरकारी धन की रिकवरी के लिए तय हुआ कि संस्था संचालकों से 2006 से अब तक 18 प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन वसूला जाएगा। सीडीओ ने बताया कि शीघ्र ही प्रशासन एनजीओ की ओर से बनाए गए भवनों को भी कब्जे में लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed