फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बीएसएनएल की बदहाली से ग्रामीण नाराज

बीएसएनएल की बदहाली से ग्रामीण नाराज

Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की बदहाली से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में एक माह से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सेवा ठप होने से लोग परेशान है। इंटर नेट सेवा बाधित होने से प्रतियोगी परीक्षार्थी ऑन लाइन फार्म नहीं भर पा रहे हैं। सरकारी कामकाज भी बाधित हो रहा है और लोगों को जरूरी प्रमाणपत्र के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। अब ग्रामीणों ने बदहाल सेवा के खिलाफ डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।

जगदीश जोशी, उमेश जोशी, नमन जोशी, अशोक कुमार, रजत वर्मा, गोविंद सिंह, कैलाश इजरवाल, महेश जोशी, दौलत राम, धर्मेंद्र सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से बीएसएनएल सेवा ठप होने से कारोबार पर तगड़ी चपत लगी है। वहीं कॉमन सर्विस सेंटर, तहसील कार्यालय, विकासखंड कार्यालय, डाकघर आदि का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। प्रतियोगी परीक्षार्थियों को ऑन लाइन फार्म भरने के लिए 13 किमी दूर लोहाघाट दौड़ना पड़ रहा है। इससे बेवजह धन और समय बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

कोट
बारहमासी सड़क की कटिंग से बापरू से बाराकोट के बीच जगह-जगह ऑप्टीकल फाइबर केबल कटी है। बैंकों और कार्यालयों आदि की लाइन चालू कर दी है लेकिन ब्राडबैंड सेवा चालू नहीं हो सकी है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कन्नौजिया, जूनियर टेलीकॉम अधिकारी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed