{"_id":"5b1038b54f1c1bf16e8b5845","slug":"91527789749-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ के कारण तार टूटने से अंधेरे में डूबा रहा पर्वतीय क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ के कारण तार टूटने से अंधेरे में डूबा रहा पर्वतीय क्षेत्र
Updated Thu, 31 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट। जिले के पर्वतीय क्षेत्र चंपावत, बाराकोट, लोहाघाट, पाटी में बुधवार शाम आए अंधड़ के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को अंधेरे में रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। मोबाइल बंद होने से संपर्क भी कट गया।
बुधवार की शाम अंधड़ के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोग देर रात तक बिजली आने के इंतजार में बैठे रहे। विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने पर उन्हें निराश होना पड़ा। लोगों के मोबाइल भी ठप पड़ गए। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी विकास भारती के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों की टीम नगर से लेकर बापरू, बाराकोट आदि स्थानों में फॉल्ट ढूंढने में जुट गई। पता चला कि देर रात घाट बागधारा के नीचे 33 केवी विद्युत लाइन में पेड़ की टहनियां तार के बीच फंसने और लाइन में पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। उप खंड अधिकारी भारती के अलावा जेई अशोक कुंवर, बसंत बल्लभ गहतोड़ी, रमेश पंत, पप्पू जोशी आदि ने युद्ध स्तर पर विद्युत लाईन को ठीक करने का कार्य किया। करीब एक बजे रात विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई।
ओलावृष्टि से सब्जियों को पहुंचा भारी नुकसान
लोहाघाट (चंपावत)। बुधवार की देर शाम आए अंधड, बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की सब्जियों को नुकसान हुआ है। वहीं सेरीगैर में प्रेम पुजारी का मकान आंशिक रूप से ध्वस्त हो गया। ग्राम प्रधान मदन राम ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इधर बिल्दे टुनकांडे मेें भूमिया मंदिर का विशाल पेड़ सड़क में गिरने से यातायात बाधित हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने यातायात बहाल किया।