फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हादसों को दावत दे रहे धूल के गुबार

हादसों को दावत दे रहे धूल के गुबार

Sun, 01 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
हादसों को दावत दे रहे धूल के गुबार

विज्ञापन
चंपावत। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में उठने वाले धूल के गुबार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। निर्माण स्थल पर इतनी ज्यादा धूल उठ रही है कि चालकों को सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और पुलिस विभाग ने संबंधित कंपनियों को पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके धूल के गुबार उठ रहे हैं।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य नवंबर 2017 में शुरू हुआ। 1065 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क का काम 2019 में पूरा होना है। शुरूआत में टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किमी.लंबी सड़क बननी है। 12 मीटर चौड़ी इस सड़क में साढ़े दस मीटर डामरीकरण होना है। टू लेन वाली इस सड़क पर कटिंग चल रही है। कटिंग के दौरान धूल के गुबार उठ रहे हैं। जिससे सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों का कहना है कि टनकपुर से चंपावत के बीच आठ टैंकर और चंपावत से घाट के बीच दो टैंकरों के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इन टैंकरों में पानी बाराकोट, धौन और बस्टिया से भरा जा रहा है। बावजूद इसके सड़क कटिंग के दौरान उठ रही धूल से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बारहमासी सड़क की कटिंग के दौरान डामर वाले हिस्से को साफ किया गया है। लेकिन कई वाहन चालक डामर वाली सड़क से न गुजर कर कटिंग के दौरान चौड़ी हुई जगह से वाहन दौड़ा रहे हैं। जिस वजह से धूल उठ रही है। टनकपुर से घाट के बीच दस टैंकरों के जरिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

-एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड।
कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और निर्माण कार्य कर रही कंपनियों को कई बार सड़क से मलवा और धूल साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
धीरेंद्र सिंह गुंज्याल,पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed