फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गंदगी करने पर घोषित जुर्माने की सूचना होर्डिग्स में दर्ज करें

गंदगी करने पर घोषित जुर्माने की सूचना होर्डिग्स में दर्ज करें

Sat, 20 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
गंदगी करने पर घोषित जुर्माने की सूचना होर्डिग्स में दर्ज करें

विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी करने, कूड़ा फैलाने, सार्वजनिक संपत्ति को विरुपित करने पर दंडित किए जाने वाले और उस पर होने वाले जुर्माने की सूचना होर्डिंग्स में दर्ज करने को कहा है।


शनिवार को जिला कार्यालय कक्ष में नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि होर्डिंग्स में गंदगी करने, अतिक्रमण करने, सड़क पर मलबा, भवन सामग्री आदि पर होने वाले जुर्माने के साथ ही आईपीसी की सुसंगत धाराओं का भी स्पष्ट उल्लेख करें। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने वार्ड बार नामित अधिकारियों के नाम तथा मोबाइल नंबर, कूड़ा ढोने वाले वाहनों, कूड़ादानों एवं नगर के विभिन्न स्थानों पर अंकित करने को कहा। बैठक में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, आरसी गौतम, नीलू चावला, ईओ अभिनव कुमार, कमल किशोर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed