{"_id":"5a47d5f94f1c1b5c0c8b5e74","slug":"91514657273-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर सुमन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर सुमन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सड़क हादसे में जान गंवा चुकी खटीमा निवासी भारतीय सेना की मेजर सुमन मेहरा का शनिवार को शारदा घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बनबसा छावनी में तैनात 23 मराठा रेजीमेंट के अधिकारियों और जवानों ने उल्टे शस्त्र से उन्हें अंतिम सलामी दी। इस मौके पर क्षेत्र के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, जवानों और जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
खटीमा के तिगरी गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार उमेद सिंह मेहरा की पुत्री मेजर सुमन भारतीय सेना के सिग्नल कोर में मेजर थी। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता के साथ कार से तैनाती स्थल रांची जा रही थी। शुक्रवार की सुबह रामपुर के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मेजर सुमन की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
शनिवार को दोपहर में मेजर सुमन के शव का सैन्य सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व 23 मराठा रेजीमेंट के मेजर मोदक, ले. कर्नल विक्रम सिंह, कै. प्रवीन, कै. पंकज, खटीमा कोतवाल केसी भट्ट, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, शारदा बैराज चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खड़ायत, सीपीओ राम प्रसाद टम्टा, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा आदि ने उनकी चिता पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।