{"_id":"59e4f20a4f1c1bca678b61c0","slug":"91508176394-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक ने नगर पंचायत कार्यालय को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक ने नगर पंचायत कार्यालय को किया बंद
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा आए दिन किए जा रहे कार्य बहिष्कार के बाद नगरपंचायत के प्रशासक एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय को बंद करा दिया है। ठेका प्रथा पर कार्य कर रहे कुछ कर्मियों पर अवैध वसूली के आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और सरकारी कार्य से बाहर गए ईओ के वापस लौटने के बाद ही कार्यालय का ताला खुलेगा। ठेका प्रथा पर रखे गए कर्मियों को फिलहाल हटा दिया गया है।
करीब तीन वर्ष पूर्व स्थापित बनबसा नगर पंचायत कार्यालय सोमवार को प्रशासक एसडीएम एके चन्याल द्वारा बंद करा दिया गया है। उनका कहना है कि नवगठित नगर पंचायत आर्थिक तंगी से गुजर रही है। ठेका प्रथा पर कार्य करने वाले कर्मी आए दिन कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, जिससे नगर पंचायत के कार्यों में बाधा पैदा हो रही है। बताया कि ठेका प्रथा पर कार्य कर रहे कुछ कार्यालय कर्मियों द्वारा अवैध वसूली करने की शिकायतें मिली हैं, जिसकी एसडीएम द्वारा जांच की जा रही हैं। जांच होने तक फिलहाल के लिए नगर पंचायत कार्यालय में ताला लगा दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि नगर पंचायत के कार्यों की व्यवस्था को टनकपुर नगर पालिका के ईओ को बनबसा नगर पंचायत का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्यालय लिपिक, सहायक समेत शेष कर्मी ठेके पर रखे गए हैं, जिन्हें फिलहाल हटा दिया गया है। बताया कि नगर पंचायत की माली हालत ठीक नही है। फिलहाल नगर पंचायत कार्यालय को बंद कर दिया गया हैै। सरकारी कार्य से बाहर गए ईओ के वापस लौटने के बाद ही कार्यालय के ताले खोले जाऐंगे। ब्यूरो