{"_id":"59cfd0d04f1c1bc0538b51a0","slug":"91506791632-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा से खनिज निकासी के लिए ट्रेक्टर ट्राली मालिक बनाएंगे यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा से खनिज निकासी के लिए ट्रेक्टर ट्राली मालिक बनाएंगे यूनियन
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी से खनिज निकासी कार्य के लिए ट्रैक्टरों से भी निकासी की अनुमति के लिए प्रयासरत ट्रैक्टर मालिकों ने शनिवार को बैठक कर अपने हित के लिए यूनियन बनाने का निर्णय लिया है। पवन पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रैक्टर मालिकों ने कहा कि शारदा से ट्रैक्टर ट्रालियों को खनिज निकासी की अनुमति न दिया जाना उनके साथ अन्याय है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खनिज निकासी कार्य में ट्रकों का एकाधिकार नियम विरुद्ध है। खनिज या परिवहन नियमावली में वाहन विशेष से खनिज निकासी का कोई नियम नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मालिकों ने अपनी रोजी-रोटी के लिए बैंकों से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदे हैं और परिवहन विभाग में अपने ट्रैक्टरों का व्यवसायिक पंजीकरण कराया है, जिसके बाद उन्हें नियमानुसार हर व्यवसायिक कार्य में ट्रैक्टरों के उपयोग का अधिकार है। उन्होंने तय किया है कि दो अक्तूबर को पुन: व्यवसायिक ट्रैक्टरों के मालिकों की बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यूनियन का गठन किया जाएगा। बैठक में चंदन सिंह, अनूप गुप्ता, संजय रावत, धीरज चंद, गोविंद देउपा, प्रकाश चंद, भरत प्रसाद, मुकुल, कमल महरा आदि मौजूद थे।
ट्रैक्टरों की अनुमति रोकने को विधायक से मिले ट्रक मालिक
टनकपुर। शारदा से खनिज निकासी कार्य के लिए ट्रैक्टरों को अनुमति न दिए जाने की मांग को लेकर शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन का शिष्टमंडल शनिवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी से मिला। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टरों से खनिज निकासी करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। विधायक ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया है कि खनिज निकासी की व्यवस्था पूर्व की भांति चलेगी। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा कार्य नहीं होने दिया जाएगा जो जनहित के विपरीत हो। शिष्टमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष योगी ज्याल, पूर्व अध्यक्ष जीडी खुल्लर, महेश सिंह, दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, मनोज गुप्ता आदि शामिल थे।