{"_id":"5cab858abdec22146b5ececa","slug":"81554744714-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनलेख से चंतोला तक निकाली स्कूल चलो रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनलेख से चंतोला तक निकाली स्कूल चलो रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनलेख के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने प्रधानाचार्य विनोद उप्रेती और स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में बनलेख से चंतोला तक स्कूल चलो रैली निकाली। इस दौरान स्लोगनों के माध्यम से अभिभावकों को अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में भेजने, सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं, नए शिक्षा सत्र में अधिक से अधिक प्रवेश कराए जाने को लेकर आम जन को जागरूक किया गया जिससे क्षेत्र के जागरूक अभिभावक अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में भेज सकें। इस अवसर पर अध्यापक दीपक कुमार, रूकमणी, हेमा, चंचला देवी और नीलावती सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। ब्यूरो
बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित किया
लोहाघाट (चंपावत)। छात्र-छात्राओं को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाने के लिए शिक्षकों की ओर से समग्र शिक्षा अभियान की पहल पर स्कूल चलो अभियान रथ का शुभारंभ किया गया। रथ द्वारा क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों को अपने पाल्यों को स्कूल भेजने के लिए नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रेरित किया।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट से खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी और कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण की के सहयोग से शिक्षक नरेश राय द्वारा रचित, गायक प्रदीप कुमार के स्वर और देवेंद्र राय के संगीत पर बनाया गया स्कूल चलो प्रेरणा दायक गीत सुनाकर लोगों को अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
शिक्षक जीवन मेहता, मुकेश साह और उत्तम फर्त्याल ने राईकोट महर, सुई पऊ, कर्णकरायत, मोत्यूराज आदि कई स्कूलों और गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने अपने बच्चों को निकटतम सरकारी विद्यालयों में भेजने के लिए जागरूक किया। इस कार्य में पान सिंह चमलेगी, श्याम सिंह माहरा, भुवन फपयाल, एलएम पांडेय, प्रकाश तड़ागी आदि सहयोग कर रहे हैं।
फोटो 08 एलएचजी 03पी।