फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चंपावत स्पोर्ट्स क्लब ने बिशुंग इलेवन को हराया

चंपावत स्पोर्ट्स क्लब ने बिशुंग इलेवन को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत स्पोर्ट्स क्लब ने बिशुंग इलेवन को हराया
लोहाघाट (चंपावत)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत की पहल पर विकासखंड लोहाघाट के बिशुंग के टांण खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में चंपावत स्पोर्ट्स क्लब ने बिशुंग इलेवन को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। शुक्रवार को उद्घाटन मैच चंपावत स्पोर्ट्स क्लब और बिशुंग इलेवन के बीच खेला गया। बिशुंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। सौरभ ने 33 और प्रकाश ने 31 रन बनाए। चंपावत की ओर से मोहित ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपावत की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। अंपायरिंग सुनील भट्ट, सौरभ अधिकारी और स्कोरिंग प्रकाश बिष्ट ने की। आयोजन में नरेंद्र अधिकारी, नीरज वर्मा, नरेश फर्त्याल, कैलाश फर्त्याल, त्रिभुवन उपाध्याय आदि सहयोग कर रहे हैं। शनिवार को पहला मैच लोहाघाट और चंपावत, दूसरा मैच पाटी और बिशुंग के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दो अप्रैल को होगा। प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर एक टीम चुनी जाएगी जो 15 अप्रैल से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed