{"_id":"5be719e6bdec226b327d7316","slug":"81541872102-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दीपावली का पर्व मनाने के बाद शनिवार को मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं धाम में भक्तों की भीड़ से पुजारियों एवं व्यापारियों के चेहरों पर खासी रौनक रही।
वैसे तो शारदीय एवं चैत्र नवरात्र के अलावा हर धार्मिक पर्व पर काफी संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन को पहुंचते हैं, लेकिन इस बार दिवाली मनाने के बाद मां पूूूर्णागिरि के दर्शन को काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार शाम से ही धाम में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई था। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक करीब आठ हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद भक्तों ने नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा पूरी की। भक्तों से नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव एवं महेंद्रनगर बाजार में भी खासी रौनक रही।