फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विधायक की सीढ़ी भी रहे है टनकपुर नगर पालिका

विधायक की सीढ़ी भी रहे है टनकपुर नगर पालिका

Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
विधायक की सीढ़ी भी रहे है टनकपुर नगर पालिका
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में पार्षद बनने के लिए जोर लगा रहे कई प्रत्याशियों की निगाह विधानसभा पर भी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल तो पार्षद रहते हुए ही विधायक बने थे। इस बार के नगर निकाय चुनाव में दो ऐसे प्रत्याशी मैदान में हैं, जो पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


दो नगर पालिका और दो नगर पंचायत वाले चंपावत जिले में अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। महिला आरक्षित बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल आधा दर्जन प्रत्याशी हैं। इनमें से भाजपा की उम्मीदवार विमला सजवान 2002 विधानसभा में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं। जहां उन्होंने जोरदार टक्कर दी थी। विमला सजवान दो बार ग्राम प्रधान और एक बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। वहीं लोहाघाट के अध्यक्ष पद के एक निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट विपिन पुनेठा भी 2002 में समाजवादी पार्टी से राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन



सभासद से शुरू हुआ था वित्त मंत्री पंत का सियासी सफर
प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का सियासी सफर भी पिथौरागढ़ नगर पालिका के सभासद से शुरू हुआ था। वे 1988 में सभासद बने थे और बाद में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के निकाय कोटे से सदस्य चुने गए। इसके बाद उत्तराखंड राज्य बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक बने। सिर्फ वित्त मंत्री प्रकाश पंत ही नहीं, पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष रहे यशपाल बेनाम से लेकर रुद्रपुर नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके राजकुमार ठकुराल ने भी नगर निकाय से ही राजनीतिक ऊंचाई हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed