फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मां पूर्णागिरि धाम में दूसरे दिन भी उमड़े भक्त

मां पूर्णागिरि धाम में दूसरे दिन भी उमड़े भक्त

Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में दूसरे दिन भी उमड़े भक्त
टनकपुर (चंपावत)। मां श्री पूर्णागिरि धाम में नवरात्र पर भक्तों के उमड़ने का क्रम बना है। बृहस्पतिवार को नवरात्र की तृतीया पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने देवी मां के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। वहीं, जलसंस्थान ने अब समूचे धाम क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। पुलिस फोर्स तैनात होने के बाद मुख्य मंदिर में दर्शन की व्यवस्था भी पटरी पर आ गई है। बृहस्पतिवार को भक्तों ने व्यवस्थित ढंग से देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र मेले में जहां पहले दिन अव्यवस्थाओं से भक्तों को खासी परेशानी से जूझना पड़ा, वहीं मंदिर समिति एवं प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के बाद अब यात्रियों को राहत मिली है। बृहस्पतिवार को दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स के साथ ही मंदिर समिति ने भी सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था के लिए अपने स्वयंसेवक तैनात किए हैं। इधर, मेले से पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजारों ब्रह्मदेेव एवं महेंद्रनगर में भी रौनक है।
विज्ञापन


टैक्सियों का हो रहा अव्यवस्थित संचालन, कार्रवाई के निर्देश
टनकपुर। नवरात्र पर यात्रियों की भीड़ के चलते पूर्णागिरि मार्ग पर टैक्सी वाहनों के अव्यवस्थित संचालन से यातायात व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग के साथ ही टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की सूचना मिल रही है। इधर, एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने एआरटीओ एवं कोतवाल को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमविरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैराक पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को शारदा में डूबने से बचाया
टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए रामपुर जिले के टांडा निवासी विशाल चंद्र (15) पुत्र रामअवतार चंद्रा एवं उसके चचेरे भाई विनोद चंद्रा (20) पुत्र रामकिशोर चंद्र को पुलिस के तैराक जवानों ने शारदा में डूबने बचा लिया।


यह दोनों परिवार के साथ मां पूर्णागिर के दर्शन को आए थे। बृहस्पतिवार को पूर्णागिरि के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने से पहले शारदा स्नानघाट के सामने नदी की मुख्य धारा में स्नान कर रहे थे कि अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। परिजनों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद जल पुलिस के तैराक जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान एवं राकेश गिरि ने नदी में कूदकर उन्हें डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed