{"_id":"5bad16a9867a557f032ad400","slug":"81538070185-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट पांडेय और गौ सेवा केंद्र संचालक को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट पांडेय और गौ सेवा केंद्र संचालक को मिला सम्मान
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के अर्थशास्त्र विभाग और सेवा-टिहरी हाईड्रो डेवलेपमेंट कारपोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेरा गांव-मेरा तीर्थ’ विषय पर राष्ट्रीय गोष्ठी हुई। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र अल्मोड़ा की ओर से बगोटी गांव के फार्मासिस्ट डॉ.सतीश चंद्र पांडेय को जन स्वास्थ्य और मां कामधेनु वात्सल्य सेवा धाम मड़ पसौली के संचालक शंकरदत्त पांडेय को प्रेरणा सम्मान से नवाजा गया।
डॉ.पांडेय ने उत्तराखंड के पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य सेवा की चुनौतियां एवं उनमें सुधार हेतु भेषज की भूमिका पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। कामधेनु वात्सल्य सेवा केंद्र के संचालक शंकर दत्त पांडेय ने जिले के सीमांत गुमदेश क्षेत्र में गोशाला स्थापित कर 80 से अधिक निराश्रित गायों की सेवा के पुनीत कार्य को संगोष्ठी में काफी सराहना मिली। कार्यक्रम में पद्यश्री डॉ.ललित पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।