{"_id":"5b97f55f867a557fe3047dd3","slug":"81536685407-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से बडोली-रीठा क्षेत्र की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से बडोली-रीठा क्षेत्र की बती गुल
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर बडोली गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से दो दिन से बिजली गुल हो गई। मंगलवार को भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो से ग्रामीणों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी ऊर्जा निगम को दे दी है।
ग्रामीण क्षेत्र बडोली में लगभग 200 से अधिक परिवार निवास करते है। यहां सड़क के अभाव में ऊर्जा निगम के लिए भी नया ट्रांसफार्मर पहुंचाने के लिए परेशानी बनी हुई है। बडोली गांव सड़क से पांच-छह किमी दूरी पर बसा हुआ है। ग्रामीण जय दत्त ने बताया कि सोमवार की शाम बडोली में लगा बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
ग्रामीण प्रकाश चंद्र, धर्मानंद, जीतराम, लोकमणी, गुणानंद ने कहा की जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में ऊर्जा निगम के उप खंड अधिकारी विकास भारती ने बताया कि बडोली में ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिल गई है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।