{"_id":"5b4ce5b44f1c1b0c718b45d0","slug":"81531766196-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को चाहिए सत्रह सालों के सवालों के जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को चाहिए सत्रह सालों के सवालों के जवाब
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड क्रांति दल की गांव बसाओ उत्तराखंड बचाओ यात्रा सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे उक्रांद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने जनसंर्पक के दौरान कहा कि राज्य के सत्रह सालों के तमाम सवालों का जनता को जवाब चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन सत्रह सालों में राज्य में राज करने वाले राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड राज्य के वजूद को संकट में डालने का कार्य किया है। गैरसैण को राजधानी बनाने के बजाए मामले को आयोग बनाकर लटकाने का कार्य किया जा रहा है। ऐरी ने कहा कि राज्य की अब तक की सभी समस्याओं के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इस मौके पर पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, मदन सिंह, चंपावत जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चौधरी, बसंत सिंह तड़ागी, गिरधर सिंह फर्त्याल, केडी सुतेड़ी, गणेश चंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।