{"_id":"5b16d9ad4f1c1bc96b8b48ce","slug":"81528224173-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईजी निबंधन ने किया विभागों का सालाना निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईजी निबंधन ने किया विभागों का सालाना निरीक्षण
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) निबंधन ने उप निबंधक कार्यालय समेत अन्य विभागों का सालाना निरीक्षण किया। उप निबंधक कार्यालय में स्टाफ की कमी की बात सामने आई। यहां एकमात्र मुख्य निबंधक के सहारे कामकाज निपटाया जा रहा है। उन्होंने विभागीय दस्तावेजों का सही तरीके से अनुरक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
मंगलवार को ऊधमसिंह नगर से आए एआईजी निबंधन अजब सिंह चौहान ने उप निबंधक कार्यालय, नगर पालिका, उद्योग, लोक निर्माण विभाग और खनन विभाग का सालाना निरीक्षण किया। इन सभी कार्यालयों में स्टांप से संबंधित कामकाज निपटाए जाते हैं। सहायक महानिरीक्षक ने बताया कि विभागों में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दस्तावेजों का रख रखाव सही तरीके से किए जाने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य निबंधक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग में पदों की कमी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभाग में केवल मुख्य निबंधक के पद पर ही तैनाती है। जबकि उप निबंधक और निबंधक लिपिक का पद रिक्त होने से कामकाज में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।