फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तीन साल से लो वोल्टेज से परेशान हैं ग्रामीण

तीन साल से लो वोल्टेज से परेशान हैं ग्रामीण

Tue, 09 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
तीन साल से लो वोल्टेज से परेशान हैं ग्रामीण
चंपावत। जिले की कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के कोट तोक में पिछले तीन साल से ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। तीन साल पूर्व यहां का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 30 से अधिक परिवारों को लो वोल्टेज के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से कामचलाऊ व्यवस्था के तहत पास के इजारा तोक के ट्रांसफार्मर से यहां की बिजली जोड़ी है। इस कारण कोट तोक में हर हमेशा लो वोल्टेज की समस्या रहती है। जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में चल रही कामचलाऊ व्यवस्था में कभी भी ट्रांसफार्मर फुंक सकता है। ग्रामीण हरी दत्त, हेतराम, राम दत्त, जगदीश आदि का कहना है की एक सप्ताह के अंदर विभाग की ओर से अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed