{"_id":"5a3e8d844f1c1b3c3d8bf883","slug":"81514048900-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से भविष्य की राह तय करें छात्र:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से भविष्य की राह तय करें छात्र:डीएम
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गोला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्रा अंजलि बोरा के अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डॉ.अहमद इकबाल, विश्ष्टि अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित व कोठेरा के प्रधानाचार्य गंगादत्त जोशी ने किया। डीएम ने बालिका शिक्षा और छात्रों को पढ़ाई में मेहनत कर भविष्य निर्माण की राह तय करने का आह्वान किया।
ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा की अध्यक्षता और आशीष ओली, मीना गोस्वामी व नगेंद्र कुमार जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य आरआर लोहिया ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बताया कि विगत वर्ष तक विद्यालय की छात्रा अंजली बोरा ने गोला फेंक में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 30 छात्र-छात्राओं ने जिलास्तर में हिस्सा लिया। आठ छात्रों को राज्य स्तर व तीन को स्काउट में राज्यपाल पुरस्कार मिल चुका है। राजकीय शिक्षक संघ जिला मंत्री जगदीश अधिकारी, शिवराज तड़ागी, बीआसी समन्वयक रमेश जोशी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, दिवान सिंह अधिकारी, भुवन चंद्र पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष रमेश लाल, गोविंद वर्मा, भगवान दास जोशी, गिरीश अधिकारी, विनोद अधिकारी, लोकमान सिंह आदि मौजूद थे।