{"_id":"59e4f12b4f1c1b6f548b7cba","slug":"81508176171-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल की तुलना में बाजार में चहल पहल कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल की तुलना में बाजार में चहल पहल कम
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय में दीवाली को लेकर बाजार तो पिछले साल की तरह ही सजाए गए हैं, लेकिन इस बार पिछले साल की तुलना में बाजार में चहल-पहल काफी कम दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा मंदी इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में दिख रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में सामग्री की बिक्री में गत वर्ष की तुलना में तीस फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी केसी ओली बताते हैं कि गत वर्ष आज के दिन यानि कि धनतेरस से पहले तक इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की 50 फीसदी तक बुकिंग होती थी, लेकिन इस वर्ष अब तक 20 फीसदी भी बुकिंग नहीं हो सकी है। दूसरी ओर नोटबंदी और जीएसटी का असर बर्तन बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
बर्तन व्यवसायी नरेश गड़कोटी बताते हैं कि बर्तन बाजार में भी मंदी का दौर है तथा सामान की बिक्री में करीब तीस फीसदी की गिरावट आई है। वह इसके लिए नोटबंदी के साथ जीएसटी को भी जिम्मेदार मानते हैं। कमोवेश यही हाल ऑटोमोबाइल क्षेत्र का भी है। ब्यूरो