{"_id":"596f9ea64f1c1bdf508b4651","slug":"81500487334-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय राज्यपाल पुरस्कार टेस्टिंग कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय राज्यपाल पुरस्कार टेस्टिंग कैंप शुरू
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ध्वज शिष्टाचार के साथ राज्यपाल पुरस्कार के लिए स्काउट-गाइड का पांच दिनी जिला स्तरीय परीक्षण शिविर शुरू हो गया है। बुधवार को शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कैडेटों को स्काउट-गाइड के उद्देश्यों के अनुसरण की प्रेरणा दी।
ठा.एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर के शुभारंभ मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। जिला संगठन आयुक्त अंबा दत्त पंत ने बताया कि शिविर में जिले के चारों ब्लॉकों के 64 स्काउट और 48 गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का संचालन जिला सह सचिव वेदप्रकाश पंत ने किया। इस दौरान राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बीएस बिष्ट, जिला स्काउट कमिश्नर डा.वीसी जोशी, पीडी भट्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, गौरीशंकर जोशी, श्याम चौबे, डा.एमपी शर्मा, डा. श्वेता सिंह आदि मौजूद थे।