फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आज आबकारी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे आंदोलनकारी

आज आबकारी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे आंदोलनकारी

Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
आज आबकारी कार्यालय में तालाबंदी करेंगे आंदोलनकारी

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग में तालाबंदी करने का निर्णय लिया। बुधवार को लोगों ने तहसील परिसर में धरना दिया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने जिला प्रशासन से 19 जुलाई तक मोहल्ले से शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद आंदोलनकारी आबकारी विभाग में तालाबंदी और चक्का जाम करेंगे। आंदोलनकारियों ने कहा कि चेतावनी का समय बीतने के बावजूद प्रशासन और आबकारी विभाग ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया। अब बृहस्पतिवार को चंपावत में आबकारी कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।

अगर इसके बाद भी प्रशासन ने उनके मोहल्ले से शराब की दुकान नहीं हटाई, तो वे जाम करने के साथ आंदोलन को और उग्र करेंगे। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित जोशी और लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा ने आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान त्रिभुवन बोहरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी, ललित राय, निस्सू खान, सभासद परवीन रजा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed