{"_id":"a094df987522532b9c86a79f1b4ac289","slug":"7765-will-not-ration-cardholders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 7765 कार्डधारकों को नहीं मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 7765 कार्डधारकों को नहीं मिलेगा राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जिले के सभी छह खाद्य गोदामों से राशन उठाने का क्रम शुरू हो गया। साथ ही कई सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों से राशन वितरण भी शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्तूबर-नवंबर का राशन मिल रहा है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अक्तूबर से पांच लाख रुपये से अधिक आय वाले राशनकार्ड धारकों को राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
चंपावत जिले में अब तक 63460 राशन कार्डधारक थे, इसमें से 33595 कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल हैं, जबकि 22100 राशनकार्ड राज्य खाद्य सुरक्षा में हैं। इस तरह पांच लाख से अधिक सालाना आमदनी वाले 7765 राशनकार्ड धारकों को अब सस्ता गल्ला का राशन नहीं मिलेगा। खाद्य निरीक्षक प्रकाश सिंह फर्त्याल ने बताया कि चंपावत में बुधवार को 20 कोटेदारों ने राशन उठाया।
विज्ञापन
डीएम, डीएसओ से मिले सस्ता गल्ला विक्रेता
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने लोडिंग-अनलोडिंग, परिवहन व्यय और दुकान का किराया चालान में ही काटने सहित कई मांगें उठाई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही हर गोदाम में राशन को अनिवार्य रूप से तौल कर देने, राज्य खाद्य योजना में 143 रुपये क्विंटल की दर से लाभांश दिसंबर से देने पर जोर दिया। उन्होंने दिसंबर तक लाभांश नहीं मिलने की दशा में जनवरी से गल्ला नहीं उठाने का अल्टीमेटम दिया। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष हीराबल्लभ जोशी के नेतृत्व में डीएम और डीएसओ से मिलने वालों में राजेश जोशी, चंद्र सिंह महर, केएन उप्रेती, पंकज साह, दुर्गा दत्त, सुरेश चंद्र, मोहन सिंह, देवकी नंदन पांडेय, दीवान सिंह, भरत राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन