{"_id":"5ff5fd778ebc3e328f3ae479","slug":"75-46-lakh-rupees-of-government-corporation-are-sitting-champawat-news-hld4101480179","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्जा निगम के 75.46 लाख रुपये दबाए बैठे हैं सरकारी महकमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्जा निगम के 75.46 लाख रुपये दबाए बैठे हैं सरकारी महकमे
विज्ञापन
चंपावत। जिले में ऊर्जा निगम की ओर से वित्तीय वर्ष में बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बकाएदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिले में ऊर्जा निगम के बड़े बकाएदारों में सरकारी विभाग शामिल हैं। बीएसएनएल और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभाग ऊर्जा निगम का 75.46 लाख रुपये दबाए बैठे हैं।
बीएसएनएल पर विभिन्न मोबाइल टावरों का 12.45 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग पर अस्पतालों और आवासीय भवनों के 12.38 लाख रुपये की देनदारी शेष है। चंपावत और बाराकोट ब्लॉक में शिक्षा विभाग पर भी बीएसएनएल का काफी बकाया है। शिक्षा विभाग पर चंपावत ब्लॉक में 6.06 लाख और बाराकोट में 5.69 लाख बकाया है। ऊर्जा निगम के उप खंड अधिकारी विकास भारती के अनुसार विभाग की पुलिस विभाग पर 4.87 लाख, वन विभाग पर 4.29 लाख, पाटी ब्लॉक में शिक्षा विभाग पर 3.98 लाख, चंपावत तहसील पर 2.97 लाख, टनकपुर तहसील पर 2.23 लाख, लोनिवि चंपावत डिवीजन पर 1.32 लाख रुपये की बकाएदारी शेष है। इसके लिए निगम की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विभिन्न विभागों के 51 प्रतिष्ठानों से की जानी है वसूली
चंपावत। ऊर्जा निगम की ओर से वित्तीय वर्ष के शेष तीन माह में विभिन्न विभागों के 51 प्रतिष्ठानों से बकाया बिलों की वसूली की जानी है। इनमें जिला पंचायत, सिंचाई निर्माण खंड, खेल विभाग, नगर निकाय, टीआरसी, दूरदर्शन, कोषागार, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य विभाग शामिल हैं। (संवाद)