{"_id":"5c080273bdec22419b5de696","slug":"71544028787-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स:
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। अपराजिता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला क्रिकेट सद्भावना प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं की टीम ने पुलिस महिला कर्मी - अधिकारियों की टीम को छह रनों से शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस परिवार की टीम ने निर्धारित ओवरों में मीना धामी के 23 रनों की बदौलत 52 रन बनाए। जवाब में पुलिस कर्मी-अधिकारियों की टीम 46 रन पर सिमट गई। बल्ले से उम्दा प्रदर्शन करने वाली मीना धामी ने चार विकेट भी झटके और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं।
इससे पहले मुख्य अतिथि जिला जज प्रेम सिंह खिमाल की धर्मपत्नी नीमा खिमाल और पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दोनों टीमों की कप्तान मीनाक्षी नौटियाल, इशरत जहां के अलावा प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, पीतांबर भट्ट सहित तमाम पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मियों सहित 39 लोगों ने संकल्प पत्र भरे
चंपावत। महिला हिंसा के विरुद्ध साझा आवाज (अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स ) के तहत अमर उजाला की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों सहित 39 लोगों ने संकल्प पत्र भरे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की धर्म पत्नी नीमा खिमाल ने अपराजिता पोस्टर लांच किया।
बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल की मौजूदगी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की धर्मपत्नी नीमा खिमाल ने अपराजिता पोस्टर लांच किया। जन कवि डॉ. प्रकाश जोशी शूल ने महिला पुलिस कर्मियों सहित अन्य कई लोगों को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल और नीमा खिमाल ने कहा कि अपराजिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और जागरूकता को नई धार मिलेगी। इस अभियान से महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक जोशी, प्रतिसार निरीक्षक राजमणि पांडेय, पीतांबर पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद थे।
ये शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनबद्धता है। अपने घर और कार्यस्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं, मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।