{"_id":"5b9e870e867a557f5f4197ef","slug":"71537115918-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बिखरा ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे बिखरा ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर ललुवापानी सड़क किनारे कूड़े की दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शनिवार को नगर पालिका के माध्यम से ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़े को हटाकर सड़क किनारे फेंका गया। इसके चलते सड़क पर भी जगह-जगह कूड़ा बिखर गया।
ललुवापानी और सेलाखोला के ग्रामीण ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने को लेकर विरोध भी कर चुके हैं। उसके बाद भी उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नगर पालिका ने कूड़े को सड़क में बिखरने से बचाने के लिए टिन के चादर लगाकर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद भी मवेशी सड़क तक कूड़ा बिखेर दे रहे है। ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा भेषज संघ की नर्सरी के रास्ते तक भी पहुंच चुका है।
भेषक संघ की ओर से रास्ते से कूड़ा हटाने को लेकर नगर पालिका को पत्र भी दिया गया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड में जैविक कूड़ा डाला जा रहा है, जिसके लिए पॉलिथीन आदि को हटाया जा रहा है।