{"_id":"5b9bf210867a5501313c64e1","slug":"71536946704-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ झूमा धूरी महोत्सव का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ झूमा धूरी महोत्सव का श्रीगणेश
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन-पाटनी में कलश यात्रा के साथ चार दिनी झूमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव शुरू हो गया। पाटन-पाटनी, रायकोट कुंवर और महर गांव के लोगों के सहयोग से हुए महोत्सव का शुक्रवार को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।महोत्सव का मुख्य आकर्षण 17 सितंबर को मां भगवती और मां महाकाली की शोभा यात्राएं होंगी।
बाबा आदित्य दास की अध्यक्षता और जगदीश पाटनी तथा शशांक पांडेय के संचालन में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। प्राथमिक विद्यालय से महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा निकली। इसमें पाटन-पाटनी, राईकोट महर, राईकोट कुंवर की महिलाओं ने हिस्सा लिया। महर्षि विद्यालय की छात्राएं नव दुर्गा के रूप में झांकी में शामिल हुईं। गोविंद राम के नेतृत्व में छलिया दल करतब दिखाते चल रहा था।
सरस्वती शिशु मंदिर पाटन-पाटनी, जीजीआईसी, महर्षि विद्या मंदिर की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव, नवीन बोहरा, हयात सिंह तड़ागी थे। आयोजन समिति अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने स्वागत किया। आयोजन में प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, सुरेश पाटनी, कमल कुलेठा, प्रकाश बोहरा, राजेंद्र पाटनी, गंगा पाटनी, मदन बोहरा, नीरज, सचिन, पंकज, हरीश, जगदीश, मदन, योगेश, मुकेश आदि सहयोग कर रहे हैं।