{"_id":"5b994b69867a557ec074b275","slug":"71536772969-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विकासखंड सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की एक दिनी कार्यशाला में समूह संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान तेलंगाना से आई महिलाओं के नेतृत्व में सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र में गठित दस महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के बारे में बुनियादी जानकारियां दी गई। मुख्य संदर्भदाता तरन्नुम, बाला, कमला आदि ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूह गठन के दौरान पेश आए अनुभवों को साझा किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, सहायक विकासखंड अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में समूहों की महिलाएं शामिल रहीं।