{"_id":"5b71cc8942c79221067e8316","slug":"71534184585-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम में दुकान के ऊपर गिरा पेड़, बड़ा हादसा होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम में दुकान के ऊपर गिरा पेड़, बड़ा हादसा होने से बचा
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार को भैरव मंदिर में वासुदेव पांडेय की दुकान संख्या चार के ऊपर अचानक भारी-भरकम पेड़ आ गिरा। गनीमत रही कि उस वक्त दुकान में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने सेे वासुदेव की एक दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
इसके अलावा दिनेश चंद्र पांडेय की दुकान संख्या सात के समीप दरकी पहाड़ी का मलवा गिरने से मार्ग में अवरोध पैदा हो गया है। हनुमान चट्टी में भी ज्वाला मंदिर के पास पहाड़ी का मलवा मोटर मार्ग में आकर गिरा, जिससे मार्ग में यातायात प्रभावित हो गया। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, सिचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय ने प्रशासन ने क्षति का आंकलन कर पीड़ित व्यापारी को उचित मुआवजा देने, रास्ते में गिरा मलवा शीघ्र हटाने की मांग की है।
हवा में झूल रहा पेड़ बना हादसे का सबब
टनकपुर। सेलागाड़ में टैक्सी स्टैंड के समीप सड़क पर पहाड़ी में सेमल का एक भारी-भरकम पेड़ हवा में लटक रहा है, जो हवा के हल्के झोंके से ही गिर सकता है। पुजारी, व्यापारियों ने वन विभाग से सेमल के उक्त पेड़ को शीघ्र कटवाकर खतरे से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।