फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में उठी सीमांत में नेटवर्क की दिक्कत

केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में उठी सीमांत में नेटवर्क की दिक्कत

Tue, 17 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में उठी सीमांत में नेटवर्क की दिक्कत
चंपावत। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 12 जुलाई को हुई बैठक में चंपावत के डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की समस्या उठाई।
विज्ञापन


कहा कि गुमदेश सहित चंपावत के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों के साथ ही सीमा की सुरक्षा को तैनात सशस्त्र सीमा बल कर्मियों को भी परेशानी होती है। बीएसएनएल द्वारा नेटवर्क नहीं पहुंचाने की स्थिति में इन क्षेत्रों में निजी कंपनियों के जरिये संचार सेवा पुख्ता की जा सकती है।
विज्ञापन


डीएम ने सीमावर्ती क्षेत्र से 50 किमी इलाके तक वन अधिनियम में शिथिलता को संवेदनशील दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए जरूरी बताया। इस जिले के दो विकासखंड चंपावत और लोहाघाट की करीब 90 किमी सीमा नेपाल से लगी है। इसके चलते इन दोनों विकासखंडों में 2001 से सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के जरिये सीमा से लगे क्षेत्रों में विकासपरक योजनाएं चलाई जाती हैं, मगर हर साल औसतन पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद सीमांत क्षेत्र के विकास की गति धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed