{"_id":"5b1038ba4f1c1ba76e8b5818","slug":"71527789754-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोले जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोले जाने का विरोध
Updated Thu, 31 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पाटनी तिराहा स्थित एक दुकान में देशी शराब की दुकान शिफ्ट होने से गुस्साए लोगों ने देर शाम प्रदर्शन कर शराब की दुकान जबरन बंद करवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। लोगों ने शराब की दुकान खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बाद में उन्होंने थानाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
पाटनी तिराहे स्थित एक दुकान में देशी शराब की दुकान स्थानांतरित किए जाने से पाटनी तिराहे की महिलाओं ने प्रदर्शन कर वहां शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया। थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल को ज्ञापन सौंप कहा कि पाटनी तिराहे और आसपास सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। पाटनी तिराहे से ही सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, भजनुपर प्राथमिक पाठशाला, पशु चिकित्सालय, पिथौरागढ़ सहकारी बैंक के अलावा पिथौरागढ़ और नेपाल के लिए टैक्सी स्टैंड भी है। शराब की दुकान खुलने से आए दिन पाटनी तिराहे पर अभद्रता होने की संभावना रहेगी। उन्होंने पाटनी तिराहे पर शराब की दुकान न खोले जाने की मांग की है। वहां सुनीता मुरारी, रुकमणी देवी, कलावती देवी, ललिता कलौनी, हयात सिंह चौहान, संदीप पाठक, देवेंद्र चंद, हिमांशु जोशी आदि थे।