फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बैंकों में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले

बैंकों में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले

Thu, 31 May 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले
चंपावत। वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को भी चंपावत जिले के बैंकों की 38 शाखाओं में ताले लटके रहे। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बैंक में बढ़ते काम के बोझ और महंगाई के मद्देनजर वेतन में 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की मांग की। अलबत्ता हड़ताल से बाहर रहे पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, अल्मोड़ा अर्बन सहकारी बैंक और कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड बैंकों में रोज की तरह कामकाज चलता रहा।
विज्ञापन


लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत ने बताया कि बैंकों की 38 शाखाओं के हड़ताल में जाने से दो दिन में 40 से 45 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है। कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन की रकम उनके खातों में हस्तांतरित नहीं हो सकी। लाखों रुपये के चैक क्लियर नहीं हो सके। वहां कर्मचारी नेता संतोष कुमार, एमसी तिवारी, मनोज तिवारी, अजय कुमार, ललित नैनवाल, देव सिंह, निर्मल भट्ट सहित तमाम बैंक कर्मी शामिल थें। बनबसा में एसबीआई की दो और बॉब की एक शाखा में कामकाज ठप रहने से करीब 25 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


टनकपुर में दूसरे दिन भी बैंकों में ताले लटके होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक बंद और एटीएम में रुपये न होने से लोग इधर-उधर भटकते रहे। स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, द नैनीताल बैंक, ओरियंटल आदि बैंकों के गेटों पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम ने भी मायूस किया
मई में आखिर के दो दिनों की बैंक हड़ताल से उपभोक्ता तो परेशान रहे ही, ज्यादातर एटीएम के भी खाली होने से लोगों को परेशानी हुई। चंपावत, लोहाघाट क्षेत्र में दो एटीएम को छोड़ अधिकतर में नकदी नहीं थी। इसके अलावा छोटे नोटों की वजह से भी एटीएम में रकम नहीं डाली जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed