फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दो नहीं अब चार पदों के लिए होंगे चुनाव

दो नहीं अब चार पदों के लिए होंगे चुनाव

Sun, 21 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दो नहीं अब चार पदों के लिए होंगे चुनाव

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट व्यापार संघ चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा अब दो अन्य पदों उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए भी चुनाव होगा। रविवार को व्यापार संघ जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा की अध्यक्षता व महासचिव विपिन वर्मा के संचालन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पूर्व में केवल दो पदों पर ही चुनाव का एलान किया गया था, मगर व्यापारियों के एक वर्ग के विरोध के बाद अब निर्णय को बदला गया है।

इसी तरह अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशी का व्यापार संघ में दस वर्ष के बजाय पांच वर्ष का पंजीकरण अनिवार्य होगा। साथ ही संरक्षक मंडल में भी फेरबदल किया गया है। व्यापारियों को नियमावली का हवाला देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। बताया गया कि व्यापार संघ का चुनाव व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए होता है। इस दौरान निवर्तमान व्यापार संघ अध्यक्ष भैरवदत्त राय ने व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन


बैठक में जिला कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, धर्मानंद पांडेय, खिलानंद जुकरिया, गणेश दत्त खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल, मनोज गर्ग, कीर्ति बगौली, प्रकाश जोशी, गोविंद वर्मा, दीपक जोशी, सतीश मुरारी, दीपक ओली, बीनू सक्टा, राजू गड़कोटी, प्रदीप देव, पंकज मुरारी, हिमांशु राय, अजय पुनेठा, देवकी नंदन, मुकेश कुमार मनराल, दीपक साह, कमल किशोर गहतोड़ी, राजू पुनेठा, प्रमोद गहतोड़ी, भास्कर पाटनी, केदार सिंह बोहरा, मोहन जजरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
व्यापार संघ चुनावों को लेकर 23 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 24 व 25 जनवरी को नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए नामांकन शुल्क 1500 रुपया होगा और अन्य पदों के लिए 1000 रुपया तय किया गया। 28 को नामांकन प्रपत्रों की जांच और 29 जनवरी को नाम वापसी होगी। 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से अपराह्न दो बजे तक रामलीला मैदान में मतदान होगा। मतगणना अपराह्न 2 बजे बाद शुरू होगी और उसी शाम चुनाव परिणामों का एलान किया जाएगा।


बदली गई समितियां
चार फरवरी को होने वाले व्यापार संघ चुनाव को लेकर बनी समितियों में फेरबदल किया गया। निर्वाचन समिति में भूपाल सिंह मेहता, गणेश दत्त खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल और विवेक ओली होंगे। जबकि संरक्षण निर्वाचन मंडल में भीमदत्त बगौली, खिलानंद जुकरिया, धर्मानंद पांडेय, जीवन पुनेठा रहेंगे। नामांकन पत्र अब विवेक ओली के पास जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed