{"_id":"5a4bb7d84f1c1bcd6d8b77c1","slug":"71514911704-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 महिला समूहों को 17 लाख का कर्ज बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 महिला समूहों को 17 लाख का कर्ज बांटा
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। निधि संस्था ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से ग्राम पचपकरिया में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया। सरकार द्वारा महिला समूहों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया गया। इस दौरान निधि संस्था ने 34 महिला समूहों को 17 लाख रुपये का कर्ज बांटा।
बीडीसी सदस्य महेश जोशी की अध्यक्षता और निधि संस्था के हरीश कुमार के संचालन में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम पुनीत नागर ने कहा कि छोटी छोटी बचत के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार कर सकती हैं।
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा प्रबंधक ममता नेगी रावत ने ग्रामीण और मजदूर वर्ग की महिलाओं को बैंकिंग से जोड़ने में समूहों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। निधि संस्था के डॉ. सुनील पांडेय ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य समूहों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी कौशल योजनाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता मुरारी ने महिलाओं को हस्तकला और कुटीर उद्योगों को अपनाकर आर्थिक स्थिति उन्नत करने की प्रेरणा दी। एलआईसी प्रतिनिधि महेश मुरारी ने भी विचार रखे।