{"_id":"5a4a753b4f1c1b502b8b7af1","slug":"71514829115-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी करते रहे फरियादियों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी करते रहे फरियादियों का इंतजार
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नए साल के पहले सोमवार को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। जिस कारण जिला स्तरीय अधिकारियों को फरियादियों का इंतजार करना पड़ा। जब एक घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी कोई फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा तो सभी अधिकारी लौट गए।
जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक सोमवार को जन समस्या निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों का अनुश्रवण कर मौके पर ही समाधान किया जाता है। मुख्यमंत्री के समाधान पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का भी समाधान किया जाता है। बीते सप्ताह जहां छह शिकायतें पंजीकृत कर उनका समाधान किया था, वहीं नए साल के पहले जन समस्या निवारण शिविर में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। इस दौरान डीएम डॉ. अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन