{"_id":"59d9193f4f1c1b0d698b490e","slug":"71507399999-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्तूबर को धरना देंगे सैकड़ों अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अक्तूबर को धरना देंगे सैकड़ों अभियंता
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। प्रदेश के तमाम अभियंताओं के संगठन उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने समस्याओं की लगातार हो रही अनसुनी के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया है। फिलहाल 9 अक्तूबर तक संगठन जन-जागरण अभियान चला रहा है। शनिवार को संगठन ने मांगों को लेकर लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन सौंप समर्थन का आग्रह किया। विधायक से अपने स्तर से मांगों को मुख्यमंत्री के सामने उठाने का अनुरोध किया। विधायक ने मांगों पर न्यायसंगत कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सुयाल व सचिव प्रबुद्ध शर्म ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संवर्ग की समस्याओं के निस्तारण नहीं किए जाने से अभियंताओं में गहरी नाराजगी है। कहा कि वेतन विसंगति निस्तारण, पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, प्रोन्नत वेतनमान पूर्व की तरह 10, 16 व 26 वर्ष में देने सहित कई मांगें हैं। कहा गया कि अगर सरकार ने मांगों की अनसुनी की, तो 10 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना होगा। इसके बाद 27 अक्तूबर से 9 नवंबर तक देहरादून में धरना दिया जाएगा। 10 नवंबर को देहरादून में रैली के साथ प्रदेशव्यापी बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार, कुंदन सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र, गोपाल कालाकोटी, गोविंद कुमार, अमित उप्रेती आदि शामिल थे।